कश्मीर : कर्फ्यू के दौरान पुलिस फायरिंग में मृतक लोगों में एएमयू छात्र भी शामिल !

श्रीनगर । कश्मीर में आतंकी बुरहान के एनकाउंटर के बाद शुरू हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने कई जगह नाकाबंदी की हुई है तथा कर्फ्यू लगाया गया है । कर्फ्यू के दौरान पुलिस फायरिंग में एक एएमयू छात्र की भी मौत की खबर है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कश्मीरी छात्र आमिर नज़ीर लाटू की कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा कर्मियों की गोली का शिकार हो गए और मौत हो गयी. आमिर यूनिवर्सिटी में एम कॉम कर रहे थे ।
आमिर गर्मियों की छुट्टियों में घर गए हुए थे. इनका अपना घर कश्मीर की मुख़्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के जनपद बिजबेहरा के अहंगर मोहल्ले में है । आमिर कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकला तो सुरक्षा कर्मियों ने उन पर फायरिंग कर दी और उनकी मौत हो गई । आमिर घर पर सबसे बड़ा लड़का था ।
