कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने किये किसानो के 50 हज़ार के क़र्ज़ माफ़
बेंगलुरु। पंजाब के बाद अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य के किसानो को बड़ी राहत देते हुए किसानो के 50 हज़ार तक के कर्ज माफ़ करने का एलान किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कर्ज माफी का ऐलान करते हुए घोषणा की कि इस कर्ज माफी का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने कॉपरेटिव बैंक से लोन लिया है।
इसे पहले पंजाब की कांग्रेस सरकार किसानो के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ़ी का एलान कर चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो के दौरान बीजेपी ने राज्य में सरकार बनने के बाद केबिनेट की पहली मीटिंग में ही किसानो के कर्ज माफ़ करने का वादा किया था।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता सँभालने के बाद केबिनेट की बैठक में किसानो के कर्ज माफ़ी का फैसला भी ले लिए लेकिन अभी तक यह मामला अधर में लटका है। उत्तर प्रदेश में किसानो की कर्जमाफी की घोषणा के बावजूद अभी तक इस मामले में प्रगति नहीं हुई है।
वहीं मध्यप्रदेश और तमिल नाडू के किसान कर्ज माफी के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में चल रहा किसानों का आंदोलन उग्र हो गया था। हिंसक हुए आंदोलन में 6 किसान पुलिस फायरिंग की बलि चढ़ गए। जबकि पिछले एक महीने में कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या भी 10 पहुंच चुकी है।