ओवैसी के इस सवाल का जबाव नहीं दे सकी न्यूज़ एंकर

ओवैसी के इस सवाल का जबाव नहीं दे सकी न्यूज़ एंकर

नई दिल्ली। तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट के जजमेंट को लेकर न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ पर बहस चल रही थी। इस बहस में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी भी शमिल हुए थे।

न्यूज़ एंकर ने तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए पीएम मोदी को हीरो बनाकर पेश किया। न्यूज़ एंकर ने इसे महिला अधिकारों की जीत बताते हुए इसके लिए पीएम मोदी को श्रेय दिया।

इस पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या उनमे हिम्मत है कि वे महिला अधिकारों की बात पीएम मोदी से पूछ सकें ? ओवैसी ने कहा कि क्या आप पूछ सकती हैं कि पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन को न्याय क्यों नहीं मिल रहा ?

ओवैसी ने फिर ज़ोर देकर कहा ”आप वजीर-ए-आजम से पूछिए कि उनकी बीवी उनके घर में क्‍यों नहीं रह रही है? उस औरत के हक का क्‍या होगा? अब आप देखिए कि आप चेहरे का रंग किस तरह बदल जाता है। पूछते क्‍यों नहीं हैं आप?”

एंकर चित्रा के पास सच में इसका कोई जबाव नहीं था। वहीँ ओवैसी का सवाल अपनी जगह जायज था। जब न्यूज़ चैनल महिला अधिकारों की बात करते है तो उसमे पीएम मोदी की पत्नी की बात क्यों नहीं होती। ओवैसी का कहना बिलकुल साफ़ था कि पीएम मोदी ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया है इसके बावजूद वे अपनी पत्नी को न तो साथ रखते हैं और न ही उनसे कोई मेलजोल रखते हैं।

TeamDigital