अच्छे दिन: दाल के बाद अब आटा भी हुआ महंगा, 2 हफ्ते में 19 फीसदी बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली । अच्छे दिनों की आस लगाए बैठे आम आदमी को फ़िलहाल कोई राहत मिलती नही दिख रही । दालो की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी कम होने का नाम नही ले रही वहीँ अब सबके उपयोग में आने वाला आटा भी महँगा होने की खबर है ।

वहीँ खाद्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के थोक बाज़ार में आटे की कीमत 18 अक्टूबर को 2010 रुपये क्विंटल थी जो 3 नवंबर को बढ़कर 2380 रुपये क्विंटल हो गयी यानी आटा करीब 19% महंगा हो गया है।

खाद्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 18 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच तिरुअनंतपुरम के थोक बाज़ार में आटा 2600 रुपये क्विंटल से बढ़कर 3500 रुपये क्विंटल हो गया यानी 35% महंगा. जम्मू के थोक बाज़ार में आटा 1900 रुपये क्विंटल से बढ़कर 2200 रुपये क्विंटल यानी 16% महंगा हुआ।

जबकि इन दो हफ्तों में सोलान में 2000 रुपये क्विंटल से बढ़कर 2200 रुपये क्विंटल यानी 10% महंगा हुआ। ज़ाहिर है दाल के बाद अब सरकार के सामने आटा की बढ़ती कीमतें एक नई चुनौती दिख रही हैं।

एनडीटीवी की एक खबर में दिल्ली की सबसे बड़ी अनाज मंडी नया बाज़ार में वेद प्रकाश मिश्रा के हवाले से कहा गया हैं कि बाज़ार में गेहूं की मांग और आपूर्ति में गड़बड़ी बड़ी वजह है। वेद प्रकाश ने एनडीटीवी से कहा, ‘आटा मिलों के पास ज़रूरत के मुताबिक गेहूं नहीं पहुंच रहा है। इसका नतीजा ये हुआ है कि अनाज मंडियों में डिमांड के मुताबिक आटा कम पहुंच रहा है और इस वजह से महंगा हो रहा है। “

TeamDigital