ईरान में इस्लामी शासन के खिलाफ बगावत कराना चाहता था इज़राइल

ईरान में इस्लामी शासन के खिलाफ बगावत कराना चाहता था इज़राइल

तेहरान। ईरान और इजरायल बीच एक दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। बुधवार को ईरान ने तेल अवीव को एक बार फिर निशाना बनाया।

इस बीच इजराइल के हैकरों ने ईरान के कई सरकारी टीवी चैनलों की हैकिंग कर ईरान की इस्लामी सरकार विरोधी संदेश प्रसारित किए।

ईरान में बुधवार को टेलीविजन पर चैनलों के प्रसारण के दौरान अचानक ब्रॉडकास्ट से छेड़छाड़ हुई। इसके बाद लोगों को टीवी पर ऐसी सामग्री दिखने लगी, जिसके जरिए लोगों को सुप्रीम लीडर के शासन के खिलाफ आंदोलन के लिए भड़काने की कोशिश की गई।

रिपोर्ट्स की मानें तो ईरानी चैनलों पर 2022 के महिला आंदोलनों से जुड़े कुछ पुराने वीडियोज प्रसारित किए गए, जिनमें लोगों को ईरानी शासन के सख्त नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते देखा जा सकता है।

यह प्रदर्शन तब ईरान में अपना सिर न ढकने की वजह से ‘नैतिकता पुलिस’ की हिंसा का शिकार हुई म्हासा अमीनी के निधन के बाद शुरू हुए थे।

इज़राइल की इस हरकत के बाद ईरान और अधिक अलर्ट हो गया है और न्यूज चैनलों की तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

TeamDigital