प्रत्येक हिन्दू कम से कम 10 बच्चे पैदा करे, पालने पोषने की चिंता न करें, भगवान पालेंगे

नागपुर । नागपुर में आयोजित धर्म संस्कृति महाकुंभ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने हिन्दुओं से ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान करने के साथ-कहा कि हिन्दुओं को दो बच्चों की बात को भूल जाना चाहिए, और 10-10 बच्चे पैदा करने चाहिए।

सरस्वती ने हिन्दुओं से ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बनाए जाने पर भी ज़ोर दिया। वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि हिन्दुओं को दो बच्चों की बात को भूल जाना चाहिए, और 10-10 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा हिंदुओं को इस बात की चिंता नहीं करनी जानी चाहिए कि उन्हें कौन पालेगा, क्योंकि भगवान उनके बच्चों की देखभाल करेंगे।

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के भाषण के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के अतिरिक्त विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी प्रवीण तोगड़िया भी मौजूद थे ।

TeamDigital