एनबी प्लांटेशन: घोटाले के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेबी को दिए कार्यवाही के निर्देश
नई दिल्ली। एन बी प्लांटेशन के नाम पर निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये के घोटाले किये जाने के मामले में प्रधान मंत्री कार्यालय ने सेबी के चेयरमेन को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।यह घोटाला कांग्रेस के पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं देश के प्रतिष्टित समाचार एजेंसी यूनाइट न्यूज़ ऑफ इंडिया (यूएनआई) के मानद अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार महेश्वरी एवं इनके परिजनों से जुड़ा है।
प्रधानमन्त्री कार्यालय की ओर से यू0 एन0 आई0 बचाओं अभियान को मिले जवाबी पत्र में इस आशय की जानकारी दी गई है। अभियान की ओर से गत 16 नवम्बर 2016 को प्रधानमन्त्री से श्री महेश्वरी एवं इनके परिजनों के घोटालों के सम्बन्ध में जाँच की मांग की गई है।पत्र में एन बी प्लांटेशन के अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ो रुपये के फ्रॉड यूएनआई पीएफ घोटाला तथा अन्य घोटालों की जानकारी दी गई थी।पत्र में मांग की गई है की नीलामी कर निवेशकों का पैसा वापस लौटाया जाये।
उल्लेखनीय है कि श्री महेश्वरी पर यू एन आई की 9,रफ़ी मार्ग नई दिल्ली तथा अन्य सम्पतियों को चोरी-छिपे बेचने की साजिश रचने का भी आरोप है। और यह प्रतिष्टित संस्था श्री महेश्वरी की वजह से दम तोड़ रही है।
