पार्लियामेंट LIVE : कार्यवाही शुरू होते ही लगे ‘प्रधानमंत्री माफ़ी मांगो’ के नारे
नई दिल्ली । शीतकालीन सत्र के आठवे दिन संसद की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में विपक्ष के सदस्यो ने प्रधानमंत्री माफ़ी मांगो के नारे लगाए । विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान से खासा नाराज़ है जिसमे उन्होंने विपक्ष को काला धन का समर्थन करने का आरोप लगाया था ।
कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद ने कहा- पीएम यह कैसे कह सकते हैं कि विपक्षी दल काले धन के समर्थन में हैं। यह गलत है। राज्यसभा में ‘प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगो’ के नारे लग रहे हैं।
विपक्ष मोदी के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में दिए गए बयान से नाराज है। वहां पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा था। सदन शुरू होने से पहले मायावती ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें संसद में यह बात कहने से परहेज नहीं होना चाहिए।
PM made serious allegations against Opposition when he said that Opposition parties favouring black money;must apologise: Sharad Yadav in RS pic.twitter.com/Kjtacg9bsP
— ANI (@ANI) November 25, 2016
वहीँ लोकसभा में एक शख्स ने कूदने की कोशिश की। वह शख्स दर्शक दीर्घा में बैठा था। उसे वक्त रहते रोक लिया गया। उसे सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पता नहीं लग सका है कि शख्स किस मकसद से छलांग लगाना चाहता था।
जिस शख्स ने कूदने की कोशिश की वह बीजेपी सांसद भोला सिंह का जानने वाला था। वह उनके रेफरेंस से ही लोकसभा में आया था। उसकी पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही इन दिनों विपक्ष के प्रदर्शन की वजह से बार-बार स्थगित हो जाती है। विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर लगातार पीएम को सदन में बोलने के लिए कह रहा है।
