वीडियो : अलकायदा की तरह बजरंग दल पर भी लगे पाबंदी : शहज़ाद पूनावाला

नई दिल्ली । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहज़ाद पूनावाला ने बुलंदशहर में बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से मुस्लिम दंपति की पिटाई के मामले को उठाते हुए दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बजरंगदल पर पाबन्दी लगाए जाने की मांग की है ।

शहज़ाद पूनावाला ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा है कि बुलंदशहर में कथित रूप से बजरंग दल के लोगों ने मुस्लिम दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की । उन्होंने कहा कि इस घटना का विडियो इस बात का सबूत है कि आरोपियों ने महिला को भी नहीं बक्शा और उसके साथ भी कथित रूप से बदसलूकी और मारपीट की ।

https://youtu.be/05CChwSIW14

उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना पर तुरंत कार्यवाही करने और बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है । उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में हुई घटना देश में पैदा हुए सांप्रदायिक माहौल का परिणाम है । सरकार को चाहिए इस पर तुरन्त रोक लगाए

TeamDigital