रोती जनता हंसता मोदी

नई दिल्ली । नोट बंदी पर जहाँ विपक्ष सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है वहीँ सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर खिंचाई हो रही है । सोशल मीडिया यूजर्स अपने तरीके से नोट बंदी पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं । वहीँ सरकार इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा जेपीसी द्वारा जांच की मांग से भाग रही है ।

ट्विटर पर यूजर्स ने नोटबंदी पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए #रोती_जनता_हंसता_मोदी ट्रेंड चलाया । गुरुवार को ट्विटर पर ‘#रोती_जनता_हँसता_मोदी’ ट्रेंड छाया रहा । दरअसल, विपक्ष की तरफ से, खासकर कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह फैसला सरासर गलत है। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ”मोदी जी एक दिन हंसते हैं, अगले दिन रोते हैं। वे तय कर लें कि क्‍या करना है।”

https://twitter.com/Sumitchauhaan/status/799149388983517184

वहीँ बीजेपी समर्थको ने इस ट्रेंड के साथ अपनी कई बातो को जोड़ दिया । उन्होंने #रोती_जनता_हंसता_मोदी ट्रेंड चलाया टैगिंग के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधा ।

https://twitter.com/2raman/status/799150639704145920

TeamDigital