इमोशनल कार्ड : पीएम् बोले मैंने गरीबी देखी है, लोगों की परेशानी समझ सकता हूँ

पणजी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोट बंदी पर लोगों के गुस्से पर भावनात्मक प्रहार किया । उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी है वे लोगों की परेशानी को अच्छी तरह समझ सकते हैं । उन्होंने कहा कि देश के गरीबों की मदद करना सरकार का दायित्व है। मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। नोटबंदी मामले पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा. उन लोगों को पता था कि ऐसा कड़ा निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में सवा लाख करोड़ रुपया खजाने में जमा हुआ है। देश में 20 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों के खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक तबीयत सुधारने के लिए दवाई दी है। पहले आर्थिक सुधार के लिए धीरे-धीरे दवाई दे रहा था। पीएम मोदी ने कहा, मैंने घर परिवार सब देश के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैंने सब कुछ देश के लिए किया, मैं कुछ लेकर नहीं जाऊंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की भलाई के लिए जनता कष्ट सहने को तैयार है। बैंककर्मी पिछले एक हफ्ते से दिनरात काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 महीने से इस योजना पर गोपनीय तरीके से काम हो रहा था. चोरी के पैसे का पता चले इसके लिए सरकार ने काम किया।

गोवा में पीएम मोदी ने दावा किया कि देश का युवा इस निर्णय को सफल बनाने में लगा है। पीएम मोदी ने कहा, 30 दिसंबर तक जनता मौका दे, उसके बाद मेरी गलती निकली तो हर सजा के लिए तैयार हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये लड़ाई ईमानदार लोगों का भरोसा जीतने के लिए है। ये तकलीफ सिर्फ 50 दिनों के लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा में चवन्नी नहीं डालते थे, आज नोट बहा रहे हैं. बड़े-बड़े स्कैम करने वाले 4000 रुपये के लिए लाइन में लगे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कालाधन वाले अफवाह फैलाने में लगे हैं लेकिन सरकार अभी शांत नहीं बैठेगी। देश की आजादी के बाद से अब तक का कच्चा चिट्ठा खुलेगा। कालाधन वालों के पैसे बच नहीं पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, कालाधन के खिलाफ ये अंतिम फैसला नहीं।

TeamDigital