एनडीटीवी पर बैन के विरोध में पीएम आवास पर धरना दूँगा: तहसीन पूनावाला
नई दिल्ली । न्यूज़ चैनल एनडीटीवी के प्रसारण पर एक दिन की पाबंदी लगाए जाने से सरकार के फैसले को सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने अघोषित आपातकाल की निशानी बताया है । उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से लगता है कि हम अघोषित आपातकाल के युग की तरफ जा रहे हैं जिसमे अपनी बात रखना भी एक गम्भीर अपराध की नज़र से देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीटीवी के प्रसारण पर एक दिन का बैन पूरी तरह गैर कानूनी है यदि सरकार अपने इस आदेश पर अमल करती है तो वे बैन के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास पर बिना भीड़भाड़ इक्कठे किये धरना करेंगे। उन्होंने कहा कि धरने के दौरान वे ऑनलाइन एनडीटीवी का प्रसारण देखेंगे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर अपने धरने के दौरान न कोई नारा लगाएंगे और न ही विरोध व्यक्त करने के लिए किसी और ऐसे तरीके का इस्तेमाल करेंगे जिससे शांतिपूर्ण माहौल में कोई विघ्न पैदा हो ।
If NDTV India goes off air , as a mark of protest for that day , I will sit outside @PMOIndia 's residence & watch the NDTV India online. 1n
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) November 3, 2016
No slogans, no crowds just sit very peacefully outside @PMOIndia residence & watch NDTV India online. Thats my protest & I will do it
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) November 3, 2016
उन्होंने कहा कि उनकी मंशा लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया की आज़ादी को बनाये रखना है और वे सरकार के हर ऐसे फैसले का विरोध करते रहेंगे जो प्रेस की आज़ादी में विघ्न पैदा करे और जिससे लोकतंत्र को कोई नुकसान पहुँचता हो ।
