पंजाब में पीएम् मोदी की रैली से पहले शहीद सैनिक की पत्नी ने वापस किया मेडल
अमृतसर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले एक शहीद सैनिक की पत्नी ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मेडल वापस लौटा दिया । शहीद सैनिक की पत्नी सुरिंद्र कौर ने लुधियाना जिला प्रशासन के अधिकारियों को मेडल सौंपकर उसे प्रधानमंत्री मोदी को देने के लिए कहा है।
सुरिंद्र कौर ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी से उम्मीद है कि वह कुछ करेंगे। सुरिंद्र कौर ने कहा कि जब बाकी शहीदों को पेट्रोल पंप और पैसे से मदद मिलती है तो फिर उन्हें कुछ क्यों नहीं दिया गया। कश्मीर सिंह के बेटे रूप तेजिंद्र सिंह (36 साल) ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें पत्र मिला था कि पेट्रोल पंप दिया जाएगा। लेकिन कुछ नहीं मिला।
सुरिंद्र के पति का नाम कश्मीर सिंह था। वह 13 सिख लाइट इन्फैंट्री में हवलदार थे। उनके मरणोपरांत सुरिंद्र को 1991 की 26 जनवरी को मेडल सौंपा गया था। कश्मीर सिंह ने 30 साल पहले देश के लिए लड़ते हुए श्रीलंका के जफाना में जान गंवा दी थी।
सुरिंद्र कौर ने कहा कि जब बाकी शहीदों को पेट्रोल पंप और पैसे से मदद मिलती है तो फिर उन्हें कुछ क्यों नहीं दिया गया। कश्मीर सिंह के बेटे रूप तेजिंद्र सिंह (36 साल) ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें पत्र मिला था कि पेट्रोल पंप दिया जाएगा। लेकिन कुछ नहीं मिला।
