पीएम के वाराणसी दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के हाउस अरेस्ट की निंदा
अलीगढ़। कांग्रेस (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट किए जाने की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस से कितनी भयभीत है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारी सुरक्षा के बीच आ रहे पीएम मोदी के लिए कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस बिठा दी गई है, जिससे वे बाहर न निकल सकें।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि जबकि एक दिन पहले ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बीजेपी नेताओं ने रायबरेली में रास्ता रोकने की कोशिश की थी और ये सब स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हुआ था।
उन्होंने कहा कि रायबरेली में प्रशासन ने बीजेपी नेताओं को पूरा संरक्षण दिया और उनके ऊपर हाउस अरेस्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है कि बीजेपी प्रदेश में किस कदर मनमानी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन से पहले इमर्जेंसी जैसा माहौल बना दिया गया । इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
