फिरोज़ गांधी आज के सांसदों–विधायकों के लिए आदर्श: सागर सिंह तोमर

फिरोज़ गांधी आज के सांसदों–विधायकों के लिए आदर्श: सागर सिंह तोमर

अलीगढ़। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,पूर्व सांसद और पत्रकार स्व फ़िरोज़ गाँधी की 64 वीं पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कांग्रेस (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने स्वर्गीय फिरोज गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि पारसी समाज में जन्में स्व: श्री फ़िरोज़ गाँधी जी का दाह संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट पर हिंदू रीति रिवाज के आधार पर उनके 16 साल के बडे बेटे राजीव गाँधी ने उन्हें मुखाग्नि देकर किया था ।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार अँग्रेज सरकार की जेल यातना सहने वाले श्री फ़िरोज़ गाँधी आजादी के बाद रायबरेली लोकसभा क्षैत्र से दो बार सांसद भी रहे थे ।

सागर सिंह तोमर ने फिरोज़ गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय फिरोज गांधी एक ऐसे बेदाग व्यक्ति थे जिनके ऊपर जीवन पर्यंत किसी तरह का कभी कोई आरोप नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के जन प्रतिनिधियों, सांसद और विधायकों के लिए फिरोज गांधी एक आदर्श की तरह हैं। देश के लोकतंत्र में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

TeamDigital