ICICI बैंक के खाताधारकों को राहत, अब सेविंग एकाउंट में रखना होगा सिर्फ इतना मिनिमम बैलेंस

ICICI बैंक के खाताधारकों को राहत, अब सेविंग एकाउंट में रखना होगा सिर्फ इतना मिनिमम बैलेंस

नई दिल्ली। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने शहरी इलाकों में बचत खातों में 50000 रुपये मिनिममबैलेंस रखने के आदेश में बदलाव किया है।

अब मिनिमम बैलेंस की रकम को घटाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। बैंक के इस आदेश से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले ग्राहकों को भी राहत दी है।

ICICI बैंक ने अपना वह फैसला वापस ले लिया है, जिसमें उसने शहरी इलाकों में बचत खातों में मिनिमम बैलेंस 50,000 रुपये कर दिया था। बैंक की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब बचत खाते के मिनिमम बैलेंस के नियमों में फिर से बदलाव किया गया है। ग्राहकों को राहत देते हुए मेट्रो और शहरी इलाकों में यह सीमा 50000 रुपये से घटाकर केवल 15,000 रुपये कर दी गई है।

बैंक ने जानकारी दी है कि कस्बों में नए ICICI के ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस सीमा 25,000 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये कर दी है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पुराने ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस 5,000 रुपये ही रहेगा। इसके बाद भी अगर ग्राहकों को कोई परेशानी होती है तो उसका भी समाधान किया जाएगा। ग्राहक नजदीकी ब्रांच या बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

TeamDigital