पूर्व उपराष्ट्रपति कहां और किस हाल में हैं? कपिल सिब्बल ने जताई चिंता

पूर्व उपराष्ट्रपति कहां और किस हाल में हैं? कपिल सिब्बल ने जताई चिंता

नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ किस हाल में हैं और क्या वे सुरक्षित हैं ?

सोशल साइट एक्स पर अपने एक पोस्ट में कपिल सिब्बल ने कहा कि “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, क्या हमें बताया जा सकता है: वह कहाँ हैं? क्या वह सुरक्षित हैं? उनसे संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है? अमित शाह जी को पता होना चाहिए! वह हमारे उपराष्ट्रपति थे; देश को चिंतित होना चाहिए!”

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ का कोई बयान मीडिया में नहीं आया है और न ही उन्होंने किसी से व्यक्तिगत तौर पर मुलाक़ात की है।

जगदीप धनखड़ के अचानक आये इस्तीफे से सस्पेंस इसलिए भी गहरा गया क्यों कि अपने इस्तीफे से कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे लेकिन उन्होंने सबको को चौंकाते हुए अचानक बीच में ही उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

TeamDigital