शहीद क्रांति दिवस पर कैंडल जलाकर किया शहीदों का स्मरण

शहीद क्रांति दिवस पर कैंडल जलाकर किया शहीदों का स्मरण

अलीगढ़। शहीद क्रांति दिवस के अवसर पर, मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर सपूतों को याद किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव हमें सत्य, साहस और स्वतंत्रता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र लोधी व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने बताया हमारे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भारत छोड़ो आंदोलन एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन था, जिसने आजादी की लड़ाई को नई दिशा और गति दी। हम आज उन स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन करते हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

इस अवसर पर अतरौली विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव धर्मेंद्र लोधी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर, जिला महामंत्री कैलाश गौतम के साथ सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष दीपेश सिंह, आकाश लोधी, मोहित शर्मा, डॉक्टर कृष्ण बघेल, चरण सिंह लोधी, दिनेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार, बृजेश लोधी, रविंद्र कुमार, विनय बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।

TeamDigital