दो इलेक्शन आईडी: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा नोटिस
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने मतदाता सूचियों में से बड़ी तादाद में नाम काटे जाने का मामला पिछले दिनों उठाया था।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने दो वोटर कार्ड को लेकर दावा किया था कि उन्हें अपना नाम भी मतदाता सूची के ड्राफ्ट में नहीं मिल रहा है। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने उनके दावे को नकारते हुए उनका नाम वोटर लिस्ट में होने का खुलासा हुआ लेकिन इस मामले में तेजस्वी फंस गए।
चुनाव आयोग ने दो इलेक्शन पहचान पत्र होने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी को नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक बार फिर तेजस्वी को नोटिस जारी किया गया है।
चुनाव आयोग का कहना है कि तेजस्वी ने जो वोटर कार्ड दिखाया है वो फर्जी है। इस फर्जीवाड़े को लेकर तेजस्वी को नोटिस भेजा गया है। आयोग ने तेजस्वी को 16 अगस्त तक कार्ड जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
