ट्रंप ने टेरिफ बढाकर किया 50 फीसदी, पीएम मोदी बोले, “किसानो के हित से समझौता नहीं”
नई दिल्ली। रूस से तेल निर्यात करने से नाराज़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टेरिफ बढाकर 50% करने का एलान किया है। ट्रंप ने भारत पर अन्य कुछ प्रतिबंध लगाने का इशारा भी दिया है। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि, “भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन जैसे अन्य देश भी रूसी तेल खरीद रहे हैं, आप इन अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए भारत को ही क्यों ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं?”। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी प्रशासन चीन पर इसी तरह के “और” प्रतिबंध लगा सकता है।
यह पूछे जाने पर कि, ‘भारतीय दंडों के बारे में, क्या चीन पर और अधिक शुल्क लगाने की आपकी कोई योजना है?’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसे करते हैं। हो सकता है।”
इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा, “अभी तो सिर्फ़ 8 घंटे ही हुए हैं। देखते हैं क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आपको कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।”
किसानो के हित से कोई समझौता नहीं: पीएम मोदी
वहीँ अमेरिका द्वारा भारत पर टेरिफ थोपे जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक मजबूत संदेश देते हुए कहा कि किसान भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता बने रहेंगे और देश कभी भी उनके हितों से समझौता नहीं करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मुझे पता है कि हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं। भारत इसके लिए तैयार है।”
उनकी यह टिप्पणी ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ दोगुना करके 50 प्रतिशत करने पर मचे बवाल के बीच आई है। व्यापार वार्ता के दौरान, अमेरिका भारत के कृषि बाज़ार, खासकर मक्का, सोयाबीन और कपास तक अपनी पहुँच बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा था।
