धरती पर वापस लौटे अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाकर धरती पर सफलतापूर्वक वापस लौट गए हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन गुजारने के बाद शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पहुंच गए हैं।
इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौट रहा SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज दोपहर तकरीबन 3.01 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में वापसी की। इसके साथ Axiom-4 मिशन का शानदार समापन हो गया। एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था।
1984 में राकेश शर्मा के अंतरिक्ष में जाने का बाद शुभांशु शुक्ला स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। हालांकि, शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। शुभांशु शुक्ला की वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।’
