बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह से पीछा छुड़ाया, इस्तीफा मंजूर किया
नई दिल्ली। तेलंगाना में कभी बीजेपी का हिंदुत्व चेहरा बने विधायक टी राजा से भारतीय जनता पार्टी भी परेशान थी। यही कारण है कि पार्टी ने टी राजा का पार्टी से इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया।
हैदराबाद से विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव को इस्तीफा भेजा था, जिसे मंजूर करने की परमिशन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दे दी। साथ ही उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। एन रामचंद्र राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने के विरोध में उन्होंने इस्तीफा दिया था।
टी राजा सिंह का इस्तीफा जिस तरह बिना किसी सवाल जवाब के स्वीकार कर लिया गया है उससे साफ़ ज़ाहिर है कि बीजेपी आलाकमान इस दिन का इंतज़ार कर रही थी और वह भी टी राजा सिंह की कट्टर छवि से परेशान थी। वहीँ सूत्रों की माने तो विधायक टी राजा सिंह पिछले कुछ समय से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भाव नहीं दे रहे थे। कई मौके ऐसे आये जब मनाही के बावजूद टी राजा सिंह ने पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान दिए।
