भारत ने जीता एजबेस्टन टेस्ट, इंग्लैंड को 336 रनो से हराया
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनो से कड़ी शिकस्त देकर एजबेस्टन टेस्ट जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल की पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है।
इस टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड अब दूसरे स्थान से तीसरे पायदान पर आ चुकी है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने चौथे स्थान में अपनी जगह बना ली है।
भारत की तरफ से लगभग सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में मदद की। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड 407 रन पर आल आउट हो गई थी।
वहीँ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी को 427 रन पर 6 विकेट पर घोषित कर इंग्लैंड को बैटिंग करने का मौका दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 269 रन जड़े थे।
जवाब में भारत के 608 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 271 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में आकाश दीप ने 6 विकेट झटके। इस जीत के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 की बराबरी कर ली है।
