दोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल ? गडकरी ने खबर को फ़र्ज़ी बताया
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर को केंद्रीय मंत्री नीतीश कुमार ने फ़र्ज़ी बताया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इससे संबंधित पोस्ट किया. गडकरी ने लिखा, दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।
बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है। ऐसे में जब दोपहिया वाहन टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाता है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था। उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी. ये पास 3000 रुपये का होगा। इससे 200 यात्राएं की जा सकेंगी। यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस एलान के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल होने लगी, इसमें दावा किया गया कि 15 अगस्त से दोपहिया वाहनों पर टोल नहीं लिया जायेगा। आज गडकरी ने इस खबर को गलत बताया और कहा कि सरकार के पास अभी इस तरह का कोई प्लान नहीं है।
