अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा

अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा

चंडीगढ़। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने बुधवार सुबह दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद रही।

जांच के बाद बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हें घर के पिछले दरवाजे से ले गई। अब उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। मजीठिया ने घर से निकलने से पहले अपने दोनों बच्चों को दुलारा। बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज मिले।

मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब को नशे में धकेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के समय मंत्री की गाड़ी में तस्करी होती थी। पूर्व मंत्री अपने घरों में अंतरराष्ट्रीय तस्करों को रखते थे। अब दोषी कितना भी ताकतवर हो, बख्शेंगे नहीं।

वहीँ बताया जा रहा है कि बिक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल नाै ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी नशा कारोबार से जुडे़ मामले में की जा रही है। रेड ड्रग मनी की तलाश में हो रही है। वहीं मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर घुसे।

TeamDigital