केंद्र में मोदी सरकार के 11साल पूरे होने पर अखिलेश ने मांगा 20साल का हिसाब

केंद्र में मोदी सरकार के 11साल पूरे होने पर अखिलेश ने मांगा 20साल का हिसाब

लखनऊ। केंद्र में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 साल का हिसाब मांगा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को 20 साल का हिसाब देना चाहिए, इसमें 11 साल केंद्र सरकार का और 9 साल यूपी की राज्य सरकार का हिसाब दे।

सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा, शिक्षा के क्षेत्र में हम कितने पिछड़ गए? रोजगार देने में सरकार कितनी सफल रही? जिन निवेशों की बात की गई थी, उनमें से कितना निवेश असल में आया?

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग इसलिए ज्यादा आकलन करेंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री इसी राज्य से आते हैं। दिल्ली और लखनऊ के बीच तालमेल नहीं दिखाई देता।

अखिलेश ने आगे कहा, दिल्ली और लखनऊ के बीच कोई तालमेल है, ऐसा नहीं लगता। यह मैं नहीं कह रहा, यह इनकी योजनाओं में साफ दिखता है।

उन्होंने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, जो गांव गोद लिए गए, अगर उनकी तस्वीर नहीं बदली, तो प्रश्न चिह्न लगता है और यह प्रश्न चिह्न उत्तर प्रदेश सरकार पर लगता है।

TeamDigital