मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 की मौत
मुंबई। मुंबई के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा आज सुबह नौ बजे दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ. ट्रेन खचाचच भरी थी। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी.यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची है, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। 10-12 यात्रियों की गिरने की शुरुआती जाानकारी मिल रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। इस हादसे से मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
अभी इस घटना की और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
