पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने पर चिंता जताई
अलीगढ़। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब होने और उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने श्रीमती सोनिया गांधी की तबियत खराब होने पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की दुआएं सोनिया जी के साथ हैं और वे जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सोनिया जी कांग्रेस परिवार की मुखिया हैं और उनके अस्वस्थ होने की खबर से हर कांग्रेसी चिंतित है। सागर सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कामना करते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।
गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने के बाद उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी इस समय शिमला में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर गई हुई हैं।
