बेंगलुरु: RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, 4 की मौत

बेंगलुरु: RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, 4 की मौत

बेंगलुरु। आईपीएल 2025 में विजेता रही RCB की टीम के बेंगलुरु पहुंचने पर विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर 6 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया। आखिरकार आरसीबी ने 18 साल बाद टाइटल जीत ही लिया।

खिताब जीतने के बाद 4 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। हालांकि इस दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। कई फैंस के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

गौरतलब है कि 3 जून को आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता। आरसीबी ने 18 साल बाद पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी।

आरसीबी की टीम 4 जून को बेंगलुरु पहुंची थी। जहां पर कर्णाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी आरसीबी टीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान टीम का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया था।

वहीं विक्ट्री परेड के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि भगदड़ से कई लोगों की मौत भी हो गई है।

TeamDigital