सपा सांसद प्रिया सरोज से तय हो गई रिंकू सिंह की शादी, इस दिन लेंगे फेरे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, जहां उनकी सपा सांसद प्रिया सरोज संग शादी की तारीख सामने आई है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी आठ जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी, वहीं शादी का कार्यक्रम 18 नवंबर को वाराणसी स्थित सेवन स्टार होटल ताज में होगा।
रिंकू-प्रिया का इस साल की शुरुआत में रोका हुआ था। शादी और सगाई दोनों ही समारोह भव्य होने की संभावना है, जिसमें राजनीति, खेल, फिल्म और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले ही उनके सपा सांसद प्रिया सरोज के संपर्क में होने की खबरें मीडिया में आई थीं। लेकिन दोनों तरफ से इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं आई थी।
