अब इस बीजेपी नेता ने कराई पार्टी की थू थू

अब इस बीजेपी नेता ने कराई पार्टी की थू थू

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना को लेकर की गई टिप्पणी का मामला थमा भी नहीं था कि एक और बीजेपी नेता ने अपनी करतूतों से पार्टी की थू थू करा दी है।

इस बीच बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के पति का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह हाइवे पर एक महिला के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है। जिन बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हुआ है, वो मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। बीजेपी नेता का नाम मनोहर धाकड़ है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने उससे ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ये बीजेपी का कोई पदाधिकारी नहीं है।

फिलहाल बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को एक और मुद्दा मिल गया है। वहीं सोशल मीडिया पर बीजेपी की जमकर थू थू हो रही है।

TeamDigital