विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच कराने को कहा
नई दिल्ली। भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुप्रीमकोर्ट ने कथित अमर्यादित टिप्पणी के लिए मंत्री विजय शाह को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि घड़ियाली आंसू वाली माफी स्वीकार नहीं को जाएगी।
कोर्ट ने शाह की माफी को खारिज करते हुए एसआईटी जांच का आदेश दिया, जिसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (एक महिला आईपीएस सहित) शामिल होंगे।
कोर्ट ने कहा कि शाह ने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया जिससे पूरे देश को ठेस पहुंची है। शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक रहेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना में अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
