फिर पलटे ट्रंप: अब कहा, “मैने भारत पाक के बीच परमाणु युद्ध रुकवाया”

फिर पलटे ट्रंप: अब कहा, “मैने भारत पाक के बीच परमाणु युद्ध रुकवाया”

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर यूटर्न लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रुकवा दिया। हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि युद्ध रुकवाने का क्रेडिट उन्हें नहीं दिया जा रहा।

ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब पहुंच गए थे तो उनके ऑफिस ने इसे रोका।

गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान सीज फायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये तीसरा बयान सामने आया है।

सबसे पहले बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर के लिए उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

वहीं दूसरे बयान में उन्होंने सीज फायर में अमेरिका के मध्यस्थ की भूमिका से इनकार करते हुए कहा था कि सीज फायर में उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका अदा नहीं की।

TeamDigital