भारत पाक के बीच मध्यस्थता वाले बयान से ट्रंप का यूटर्न, अब कही ये नई बात

भारत पाक के बीच मध्यस्थता वाले बयान से ट्रंप का यूटर्न, अब कही ये नई बात

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर को लेकर मध्यस्थता का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। अब ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने मध्यस्थता नहीं की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में मदद की। मैंने सीजफायर के लिए मध्यस्थता नहीं की।

उनके इस बयान पर अमेरिकी विदेश विभाग के डिप्टी प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि हम युद्ध विराम देखकर खुश हैं। हम दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत होते हुए देखना चाहते हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांतिदूत हैं। हम शांति की प्रगति का जश्न मनाते हैं। हमें उम्मीद है कि सीजफायर बरकरार रहेगा।

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा स्थित अल उदीद एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने इनके बीच सेटल करने में मदद की। ये लोग लगभग 1000 साल से लड़ते आ रहे हैं। ये बात सच है, तो मैंने कहा देखो, मैं इस मामले को सुलझा सकता हूं। मैंने कहा कि चलो, मैं सुलझाता हूं।

ट्रंप ने 10 मई को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता का दावा किया था। इसके बाद लगातार 2 दिन तक इस मामले पर बयान दिया। ट्रंप ने 13 मई को दावा किया कि उन्होंने सीजफायर के लिए बिजनेस का इस्तेमाल किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ट्रंप के इन दावों को नकार चुका है।

 

TeamDigital