हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट पहुंचे विजय शाह को मिली फटकार

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट पहुंचे विजय शाह को मिली फटकार

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित टिप्पणी पर आए हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बता दें कि विजय शाह के बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

देर शाम होते होते पुलिस ने बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने अपनी एफआईआर में देश द्रोह की धारा भी लगाई है।

अपने खिलाफ शिकंजा कसता देख विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर अपनी टिप्पणी के लिए कल एक बार फिर माफी मांगी।

वहीं आज विजय शाह की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

विजय शाह की तरफ से दायर अर्जी पर आज सुप्रीमकोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई और कहा कि आप किस तरह के बयान दे रहे हैं।

सुप्रीमकोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मई को करेगा। यदि देश की सर्वोच्च अदालत से भी विजय शाह को राहत नहीं मिलती तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।

TeamDigital