मजदूर दिवस: श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

मजदूर दिवस: श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर के नेतृत्व में आज मजदूर दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर फल वितरण करते हुए मजदूर भाइयों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके कार्य की प्रशंसा की।

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर के ने कहा कि मज़दूर दिवस दरअसल समाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को याद दिलाने का एक मौक़ा है। इस साल इसका जातीय जनगणना की घोषणा के मौक़े पर पड़ना एक सुखद संयोग है।

उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय की पैरोकारी किसी के खिलाफ़ कतई नहीं। समाज के कुछ वर्ग जो पीछे रह गए हैं उनके संघर्ष को याद कर उन्हें उचित सम्मान दिलाने और अंतर को कम करने का प्रयास है। हमारे श्रमिक भाई-बहन देश की रीढ़ हैं। वे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं और अपने खून-पसीने से देश को समृद्ध करते हैं।

मजदूर दिवस को लेकर सागर सिंह तोमर ने कहा कि यह दिवस हमारे श्रमिकों की मेहनत और उनके अधिकारों को मजबूती देने के संकल्प का दिवस है। भारत बनाने वाले मज़दूर और कारीगर असल में अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाते हैं और देश को आगे बढ़ाते हैं। जब तक उनके हुनर को हक़ और श्रम को सम्मान नहीं मिलेगा, भारत सही मायने में तरक्की नहीं कर सकता है।

इस अवसर पर एक प्रतिनिधिमंडल मजदूर भाइयों से मिला। जिसमें रवि,भास्कर, कालीचरण, जावेद, चांद भाई, मोहम्मद शरीफ, राजकुमार,वीरेश आदि से विशेष रूप से बातें हुई।

कांग्रेस पार्टी से मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री कैलाश गौतम,नन्नू मलिक, रविंद्र कुमार, मोहम्मद अनवर, आकाश दिवाकर गुड्डू डांगा आदि लोग उपस्थित रहे।

TeamDigital