सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना का हमला, चौकी इंचार्ज निलंबित
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना के लोगों ने हमला किया। इस दौरान काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
रामजीलाल सुमन के अलीगढ़ से गुजर की जानकारी करणी सेना को पहले से थी। यही कारण था कि जिस सड़क से सुमन के काफिले को गुजरना था, उस रास्ते पर करणी सेना के कार्यकर्ता पहले से पहुंच गए।
जैसे ही रामजीलाल का काफिला करीब आया करणी सेना के लोगों ने सड़क किनारे रखे हुए टायर फेंकना शुरू कर दिया।
अचानक फेंके गए टायरों से तेज गति से आ रही एक कार को अचानक ब्रेक लगाने पड़े तो काफिले में पीछे चल रही कार आगे वाली कार से टकरा गई।
चौकी प्रभारी निलंबित:
सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा में चूक की गाज एक चौकी इंचार्ज पर गिरी है। काम में शिथिलता बरतने के आरोप में उसे निलंबित कर दिया गया है।
