पहलगाम हमला: देश में चल रही हिंदू मुसलमान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूछ लिया ये सवाल

पहलगाम हमला: देश में चल रही हिंदू मुसलमान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूछ लिया ये सवाल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर चल रही हिंदू मुसलमान के बीच कांग्रेस के वशिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने इसे लेकर सवाल दागा है।

एक किताब के विमोचन के दौरान बोलते हुए अय्यर ने कहा, ‘आज तक हम उस बंटवारे के नतीजों के साथ जी रहे हैं। क्या विभाजन के अनसुलझे सवाल ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई भयानक त्रासदी को दिखाते हैं?’

अय्यर ने देश के विभाजन का मामला उठाते हुए कहा कि क्या विभाजन के बाद भारत में मुसलमान स्वीकार किए गए और क्या भारत में मुसलमान सम्मानित महसूस करते हैं?

अय्यर ने आगे कहा कि क्या एक मुसलमान को लगता है कि उसे प्यारा माना जाता है? क्या एक मुसलमान को लगता है कि उसका सम्मान किया जाता है? हमें सवालों के जवाब खोजना चाहिए, किसी भी मुसलमान से ये सवाल पूछे तो आपको जवाब मिल।जाएगा।

हालांकि अय्यर के बयान को कांग्रेस नेता उदित राज ने खारिज कर दिया । अय्यर के विचारों से असहमति जताते हुए उदित राज ने कहा कि अय्यर किताबी व्यक्ति हैं।

TeamDigital