पहलगाम हमला: कांग्रेस ने सरकार से पूछे 6 सवाल
नई दिल्ली। पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी ने सरकार के समक्ष पहलगाम हमले से जुड़े 6 सवाल रखे हैं।
इतना ही नहीं पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आहत है. मगर कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब देश की जनता चाहती है।
कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले के बाद भी सुरक्षा में ऐसी चूक क्यों हुई? सेना और सीमाएं सीधा मोदी सरकार के अंडर आती हैं, इसके बावजूद भी आतंकी बॉर्डर एरिया से इतना अंदर कैसे आ गए? इंटेलिजेंस से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
वीडियो में आगे कहा गया है कि नोटबंदी से आतंकबाद खत्म हो जाएगा तो ऐसी परिस्थिति कैसे बनी? 28 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है?
कांग्रेस ने पूछा कि क्या गृह मंत्री अपनी इस विफलता को मानते हुए इस्तीफा देंगे या प्रधानमंत्री जिस तरह से हर बात का क्रेडिट लेते हैं, वैसे ही इस हमले की जिम्मेदारी लेंगे या हर बार की तरह जिम्मेदारी से भाग जाएंगे।
पार्टी ने सोशल साइट एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए 6 सवाल पूछे हैं।
1. सुरक्षा में चूक कैसे हुई?
2. इंटेलिजेंस फेल कैसे हुआ?
3. आतंकी बॉर्डर के अंदर कैसे आए?
4. 28 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?
5. क्या गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे?
6. क्या PM मोदी इस चूक की जिम्मेदारी लेंगे?
इससे पहले आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने पहलगाम हमले में घायल लोगों से भी मुलाकात की।
