मणिपुर में असम राइफल्स के जवानो पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

मणिपुर में असम राइफल्स के जवानो पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

नई दिल्ली। मणिपुर में असम राइफल्स के जवानो के काफिले पर आतंकियों द्वारा घा लगाकर किये गए हमले में 5 जवान शहीद होने की खबर है। आतंकी हमले की यह घटना मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले में हुई।

इस हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए। वहीं, अफसर के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत इस हमले में हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। देश ने सीओ और उनके परिवार के दो सदस्यों समेत 5 सैनिकों को खो दिया।

रक्षा मंत्री से पहले मणिपुर सीएम बिरेन सिंह ने ट्वीट किया, 46 असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं, इसमें सीओ और उनके परिवार समेत कुछ कर्मियों की मौत हो गई। राज्य के बल और अर्धसैनिक बल पहले से ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं इस हमले में शहीद हुए सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, “मणिपुर में छत्तीसगढ़ के एक अफसर शहीद हुए हैं। उनकी शहादत को मैं नमन करता हूं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

TeamDigital