कोरोना से एक ही दिन में बीजेपी के दो विधायकों की मौत

कोरोना से एक ही दिन में बीजेपी के दो विधायकों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलो की रफ्तार बढ़ने के बीच प्रदेश में एक ही दिन में दो बीजेपी विधायकों की कोरोना से मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश श्रीवास्तव की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक बीजेपी विधायक की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मृतक बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे बीते 7 दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। 76 वर्षीय सुरेश श्रीवास्तव पश्चिमी लखनऊ से बीजेपी के विधायक थे।

बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बीजेपी विधायक की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो के बीच शुक्रवार को ही दो बीजेपी विधायकों की कोरोना से मौत हुई है। इनमे एक विधायक  पश्चिमी लखनऊ से सुरेश श्रीवास्तव और दूसरे औरैया से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलो पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसके अलावा राज्य में वीकेंड लॉक डाउन भी लगाया जा रहा है।

TeamDigital