अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी को अज़ान की आवाज़ पर आपत्ति

अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी को अज़ान की आवाज़ पर आपत्ति

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविधालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रातः होने वाली अज़ान की आवाज़ से उनकी नींद में खलल पड़ती है।

संगीता श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जिलाधिकारी क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिशर को भी पत्र की कॉपी भेजी है।

प्रो संगीता श्रीवास्तव प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है।

कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को समस्या होती है। हालंकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं।

उन्होंने अपने पत्र में जिलाधिकारी से उम्मीद जताई है कि वे इस क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय ने प्रो संगीता श्रीवास्तव का पत्र मिलने की पुष्टि की है और नियमनुसार कार्यवाही की बात कही है।

TeamDigital