महंगाई पर जादू टोने वाले आंकड़े पेश कर रहे हैं वित्त मंत्री

नई दिल्ली । महंगाई को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने पलटवार किया है। चिदंबरम ने शुक्रवार को वित्त मंत्री के दावे को ‘जादू-टोने वाला आंकड़ा’ करार दिया।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार मुद्रास्फीति दोहरे अंकों में छोड़कर गई थी। जून 2014 में सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) 6.77 था और डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) 5.66 था। क्या वित्त मंत्री ने दोनों संख्याओं को जोड़ दिया है? यह जादू-टोने वाला आंकड़ा है।

मालूम हो कि वित्त मंत्री ने लोकसभा में गुरुवार को कहा था कि यूपीए की पिछली सरकार से उन्हें विरासत में दोहरे अंकों में मुद्रास्फीति मिली थी। लेकिन, एनडीए सरकार के गहन प्रयासों की बदौलत महंगाई दर में कमी आई है और आगे भी इसमें गिरावट देखी जाएगी।

TeamDigital