अनोखा रेस्टोरेंट जहां टॉयलेट सीट में सर्व होता है सूप
जकार्ता। इंडोनेशिया में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ सूप टॉयलेट सीट में सर्व किया जाता है । सुनने में अजीब सा लगता है लेकिन अपने आप में अजीब इस चलन पर किसी ग्राहक को कोई एतराज नहीं है बल्कि टॉयलेट सीट का सूप पीने के लिए यहाँ ग्राहकों की भारी भीड़ जमा होती है ।
दरअसल इंडोनेशिया के जावा आईलैंड में जंबन कैफे नाम से एक नया रेस्टोरेंट खुला है जोकि टॉयलेट की थीम पर बना है। इंडोनेशिया में जंबन का मतलब टॉयलेट होता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत ये है कि यहां कुर्सी-टेबल, बेंच-बर्तन सब टॉयलेट की सीट जैसा है। यहां लोगों को खाना इंडियन टॉयलेट सीट में सर्व किया जाता है और बैठने के लिए वेस्टर्न स्टाइल वाली सीट दी जाती है।

रेस्टोरेंट के मालिक बुदी कलसोनो इससे पहले स्वास्थ विभाग में नौकरी करते थे। इस रेस्टोरेंट को बनाने के पीछे उनका मकसद खबरों में आना नहीं है। दरअसल इंडोनेशिया में कई घरों में टॉयलेट नहीं है जिसकी वजह से वहां हालात खराब होते जा रहे हैं। लकसोनो अपने इस रेस्टोरेंट जंबन के जरिये लोगों का ध्यान इस समस्या की तरफ लाना चाहते हैं। लकसोनो की ये कोशिश लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।
