अभी देशभर में एनआरसी लागू करने पर विचार नहीं कर रही सरकार

अभी देशभर में एनआरसी लागू करने पर विचार नहीं कर रही सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अभी देशभर में एनआरसी लाने का विचार नहीं कर रही है। इस बात की जानकारी मंगलवार को राज्य सभा में दी। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई नेता सार्वजनिक तौर पर देशभर में एनआरसी लागू करने जैसे बयान देते रहे हैं। इतना ही नहीं एनआरसी और सीएए के खिलाफ पिछले वर्ष देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। खासकर असम में एनआरसी के विरोध में लोग सड़को पर उतर आये थे।

अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और जनगणना (Census 2021) से जुड़ी आशंकाओं के संबंध में गृह मंत्रालय (Home Ministry) की संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के जवाब में, सरकार ने कहा है, जनगणना में एकत्र की गई सभी व्यक्तिगत स्तर की जानकारी गोपनीय है। जनगणना में, विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर केवल एकत्रित आंकड़े जारी किए जाते हैं। पहले की जनगणना की तरह, जनता के बीच उचित जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक प्रचार उपाय किए जाएंगे ताकि जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की तरफ से बताया गया कि देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित प्री-टेस्ट में NPR के साथ जनगणना के लिए प्रश्नावली का परीक्षण किया गया है। सरकार की ओर से कई बार और फिर से विभिन्न स्तरों पर यह स्पष्ट किया गया है कि अभी तक भारतीय नागरिक का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

सरकार ने रिपोर्ट में कहा है “एनपीआर पर सही और स्पष्ट संदेश के संचार के लिए 360 डिग्री दृष्टिकोण का पालन करने की योजना बनाई गई है। सभी प्रकार के मीडिया, अर्थात सोशल मीडिया, एवी, डिजिटल, आउटडोर, प्रिंट और वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी टूल योजनाबद्ध मीडिया रणनीति का हिस्सा हैं।

एनपीआर और जनगणना 2021 को लेकर गलत सूचनाओं और अफवाहों से निपटने के लिए सही तरह से संदेश दिया जाएगा। हालांकि, कोविड -19 महामारी के प्रकोप के चलते अगले आदेश तक, जनगणना 2021 का पहला चरण और NPR के अपडेशन और अन्य संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।”

रकार ने जवाब में कहा कि समिति का यह भी विचार था कि आगामी जनगणना में आधार डेटा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जिससे कि नकल और अपव्यय को कम किया जा सके. इसके लिए, सरकार ने उत्तर दिया है कि एनपीआर और आधार अलग-अलग अभ्यास हैं जिसमें पूर्व में अधिक विस्तृत डेटा एकत्र किया जाता है।

सरकार के मुताबिक “आधार संख्या को एक अलग डेटाबेस के रूप में विकसित किया गया है जिसका उपयोग केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के डी-डुप्लिकेट उद्देश्य और प्रमाणीकरण के लिए किया जा रहा है।”

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के नेतृत्व वाली कमेटी ने पिछले साल फरवरी में यह पाया था कि लोगों में आगामी जनगणना और एनपीआर को लेकर काफी ज्यादा असंतोष और भय का माहौल है। इस संबंध में कार्रवाई के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट को मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया गया था।

TeamDigital