जनसमस्याओं को लेकर विधायिका सीता सोरेन से मिले युवा समाजसेवी अफजल खान

जनसमस्याओं को लेकर विधायिका सीता सोरेन से मिले युवा समाजसेवी अफजल खान

बोकारो। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे युवा समाजसेवी अफजल खान ने जामा की विधायिका सीता सोरेन से मुलाक़ात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्या तथा रोजगार पर स्थानीय विधायिका को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान अफजल खान ने बोकारो की जन समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा आम आदमी को होने वाली परेशानियों से विधायिका सीता सोरेन को रुबारु कराया। अफजल खान के मुताबिक इस अहम मुलाकात के दौरान विधायिका ने जन समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

बोकारो के युवा समाजसेवी जन समस्याओं को लेकर पिछले काफी दिनों से संघर्षरत हैं। उन्होंने हाल ही में बोकारो के सिवनडीह कफील मैदान की सड़क के निर्माण के लिए भी आवाज़ उठाई थी। इस संदर्भ में उन्होंने जिला कलेक्टर से लेकर स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक को लिखा था।

उन्होंने कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दिनों में जल भराव और कीचड़ के चलते लोगों को आने जाने में होने वाली तकलीफो का हवाला देते हुए उक्त इलाके की सड़क के निर्माण के लिए जोर शोर से प्रयास किये थे।

TeamDigital