जेएनयू का नाम विवेकानंद यूनिवर्सिटी रखने की बीजेपी की मांग पर संजय राउत ने दिया करारा जबाव
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी रखने की बीजेपी की मांग पर शिवसेना सांसद संजय राउत कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के नाम से नई यूनिवर्सिटी की स्थापना करे बीजेपी।
संजय राउत ने कहा है, “आप इंटरनेशनल स्तर पर विवेकानंद जी के नाम से यूनिवर्सिटी की स्थापना कीजिए। नेहरू जी हमेशा से ही देश का गौरव व अभिमान रहे हैं। राउत ने इसे द्वेष-भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा इसके चलते राजैनतिक विषय से प्रेरित होकर नाम बदलना ठीक नहीं है।
संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “हमें हिंदुत्व का प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। हम हिंदुत्ववादी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम बीजेपी की तरह हिंदुत्व की राजनीति नहीं करते हैं। जब भी देश को हमारी जरूरत होगी, शिवसेना हमेशा आगे आएगी।”
गौरतलब है कि बीजेपी नेता सी.टी. रवि ने ट्वीट कर मांग करते हुए लिखा था, “स्वामी विवेकानंद भारत की विचारधार के लिए खड़े हुए थे। उनके दर्शन और मूल्य देश की ताकत को दर्शाता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए। देश के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।“
