अब विजेंद्र गुप्ता ने शेयर की झूठी तस्वीरें, आप ने की साइबर सैल में शिकायत

नई दिल्ली । ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बीजेपी नेता पर झूठी तस्वीरें या झूठी खबर शेयर करने के आरोप लगे हों । यहाँ तक कि भाजपा कार्यकर्ताओं को व्हाइट हॉउस से लेकर बुलेट ट्रेन तक की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करते हुए देखा गया था ।
अब दिल्ली में बीजेपी विधायक द्वारा फ़र्ज़ी फोटो शेयर करने का नया मामला सामने आया है । विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली में हुई बारिश के बाद हुए जलभराव की कुछ तस्वीरें ट्वीट की। जोकि पुरानी बताई जा रही हैं। इन्हीं तस्वीरों को लेकर ‘आप’, बीजेपी पर हमलावर हो गई है।
अब आप आदमी पार्टी का आरोप है कि उन्होंने पुरानी तस्वीरें ट्वीट की है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल को अपनी शिकायत में, आप नेता दिलीप पांडे ने दावा किया है कि बीजेपी नेता ने जो दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें ट्वीट की हैं वो ‘फर्जी तस्वीरें’ दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट की गईं तस्वीरें साल 2010 और 2013 की हैं।
वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कभी भी दावा नहीं किया है कि फोटो मौजूदा तारीख की हैं और वह सिर्फ तस्वीरों को ‘संकेत’ के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते थे। गौरतलब है कि विजेंद्र गुप्ता ने 16 जुलाई को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जलभराव की कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था।
CM केजरीवाल का ध्यान दिल्ली की समस्याओं की तरफ़ होता तो आज की बारिश मे जनता को इस मुसीबत का सामना ना का पड़ता। pic.twitter.com/AxGu8ny4D3
— Vijender Gupta (Modi Ka Parivar) (@Gupta_vijender) July 16, 2016
