कभी तन्हाइयों में यूँ हमारी याद आएगी : नहीं रहीं बॉलीवुड की मशहूर गायिका मुबारक बेगम

मुंबई । बॉलीवुड की मशहूर गायिका मुबारक बेगम का 80 वर्ष की आयु में उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। ‘सरस्वती चंद्र’ जैसी मशहूर फिल्म के गीत गाने वाली मुबारक बेगम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया।

1950 से 1970 के दौरान बॉलीवुड फिल्मों के गीतों और गजलों के लिए उन्हें याद किया जाता है। 1950 और 1960 के दशक में उन्होंने उस जमाने के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों के साथ काम किया। इनमें एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन और खय्याम शामिल हैं।

https://youtu.be/6yAz8tk0CKg

उनके अन्य मशहूर गाने ‘मुझको अपने गले लगा लो ओ मेरे हमराही’ और ‘हम हाल-ए-दिल सुनाएंगे’ ‘कभी तन्हाइयों में यूं हमारी याद आएगी’ हैं। आपको बता दें कि जिनकी आवाज पर कभी बड़ी-बड़ी हीरोइनें पर्दे पर ठुमकती दिखती थीं, उस आवाज की मल्लिका के दिल में सुराख होने की वजह से पिछले काफी समय से अस्पताल में थी लेकिन इलाज की तो छोड़िए पेट भरने के पैसे नहीं थे। ‘मुझको मेरे गले लगा लो ओ मेरे हमराही’ जैसा सदाबहार गाना गाने वाली मुबारक बेगम अब इस दुनिया में नहीं हैं।

 

TeamDigital