बीजेपी सांसद सिद्धू का राज्यसभा से इस्तीफा, आप में होंगे शामिल

navjot-singh-siddhu

नई दिल्ली । पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है । बीजेपी के राज्य सभा सासंद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । उनका इस्‍तीफा मंजूर कर लिया गया है।

सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब राजनैतिक अटकलें तेज़ हो गई हैं । सम्भावना है कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे । बताया जा रहा है कि वह मंत्री बनाए जाने की उम्‍मीद पाले थे, जो पूरी नहीं हुई। एक चर्चा ऐसी भी चल रही है कि वह आम आदमी पार्टी में जाकर मुख्‍यमंत्री का चेहरा बन कर पंजााब विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। एक और अटकल के मुताबिक सिद्धू टीवी व अन्‍य गतिविधियों में व्‍यस्‍त रहने के चलते संसद या भाजपा को समय नहीं दे पा रहे थे।

नवजोत सिंह सिद्धू: सिद्धू को पिछले दिनों ही मनोनीत सदस्‍य के रूप में राज्‍य सभा भेजा गया है। उन्‍हें सांपला की जगह पंजाब कोटे से मंत्री पद मिल सकता है। सिद्धू अमृतसर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2014 में उन्‍हें टिकट नहीं दिया गया था और उनकी जगह से अरुण जेटली को उतारा गया था। लेकिन जेटली चुनाव हार गए थे।

TeamDigital